जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में हाल के दिनों में बैंक डकैती,फायरिंग,चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने चिंता जताई है. भाजपा ने जिला प्रशासन और पुलिस से आम नागरिकों, व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.प्रशासन को दिए पत्र में भाजपा ने गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई हथियारबंद डकैती और मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग की घटना का उल्लेख किया. पार्टी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी, घरों से जेवरात व नकदी की चोरी, मोबाइल और चेन-पर्स छिनतई की घटनाएं भी सामने आ रही हैं.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. पार्टी का कहना है कि इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद मिलेगी.भाजपा ने मानगो, गोलमुरी, सिदगोड़ा, बिष्टुपुर और साकची समेत प्रमुख बाजारों व संवेदनशील इलाकों में शाम से देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की. साथ ही संवेदनशील चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी बनाने, त्वरित पुलिस सहायता मजबूत करने और व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित समन्वय की मांग की गई. भाजपाा ने पुलिस-प्रशासन से आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी अपील की.





