जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 विभाग का 14 वां वार्षिक जेडीसी कंपनी के भीतर स्टीलेनियम हाल में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के तौर पर वाइस प्रेसिडेंट आपरेशन चैतन्य भानु एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन संजीव चौधरी टुन्नु उपस्थित हुए. जेडीसी चेयरमैन एवं विभागीय चीफ हरी बाबु ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारियों का स्वागत किया. जेडीसी सचिव कुलदीप सिंह ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विभाग के 50 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. विभागीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया. कर्मचारी के बच्चों को अलग-अलग श्रेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारियों के द्वारा विभाग से संबंधित एवं अन्य तरह के प्रश्न पुछे गए तथा उनसे संबंधित अघिकारियों के उनके जवाब दिए. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने एल डी टु जेडीसी द्वारा किए गए कार्यो की सराहना किए एवं भविष्य में और अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहित किया. इस अवसर पर विभिन्न विभाग के चीफ एवं भारी संख्या में एलडी टु के कर्मचारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अन्त में जेडीसी वाइस चेयरमैन आरके झा ने सभी लोगों को धन्यवाद देकर सभी के प्रति आभार व्यक्त किए. इस दौरान कई सारे सवाल जवाब भी हुआ. पूर्व कमेटी मेंबर एमके सिंह ने अपना घर और कार्बन उत्सर्जन का सवाल उठाया. इस पर मैनेजमेंट ने कहा कि दोनों ही मामले पर कंपनी गंभीरता से कदम उठा रही है. गौरतलब है कि कंपनी के जेडीसी में काफी सालों से जेडीसी बंद था. एक बार फिर से शुरूआत हुई है.




