बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया बाजार स्थित निगमानंद महापात्र उर्फ सेंटू के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान की शटर काट कर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने सामग्रीयों की चोरी की है. इस संबंध में दुकान संचालक ने बताया कि बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त पाया और अंदर जाकर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था और कई सामान गायब थे. उन्होंने कहा कि दुकान से दो इंडेक्शन चुल्हा, तीन मिक्सर ग्राइंडर, तीन सिलिंग पंखा, हावेल्स कंपनी के कई बंडल कॉइल विद्युत तार और सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क की चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि दुकान में लाखों की चोरी हुई है. इस संबंध में दुकान संचालक ने बड़सोल थाना को सूचना दी है. ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा के मद्देनजर बाजार के सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अतिरिक्त सामान का स्टॉक किए है और चोरी होने का भय सभी को सताने लगा है. लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती को बढ़ाया जाए ताकि चोरी की घटना पर लगाम लग सके.




