बहरागोड़ा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केन्द्र की गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी.पार्टी कार्यकर्ता उस दिन अपने गांवों में मशाल लेकर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लिए हुए प्रत्येक लाभार्थी के पास पहुंचेंगे. गांवों से प्रखंड मुख्यालय तक मशाल यात्रा निकालने के पश्चात कार्यकर्ता जमशेदपुर रवाना होंगे.जमशेदपुर में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों की सभा होगी. वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने दी. डॉ गोस्वामी आज बहरागोडा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर चलने वाले 1 माह व्यापी कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों में केन्द्र सरकार के सेवा मूलक योजनाओं और विकसित भारत विषय पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
25 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा से ऊपर उठे
डॉ गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं से देश में 25 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है. 58 करोड़ गरीबों का बैंक में जन धन खाता खुला. 4 करोड़ पीएम आवास ग़रीबों को मिला. 80 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम अनाज मुफ़्त मिल रहा है. आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ लोग सूचीबद्ध हैं जिन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज की सुविधा है.मोदी सरकार विगत देश के ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा एवं महिलाओं के भविष्य को उज्वल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है. मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का विकास दर 7.8 प्रतिशत हुआ जो विश्व के सभी विकसित देशों से आगे है. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भक्तिश्री पंडा ने किया. बैठक को पूर्व ज़िलाध्यक्ष चंडीचरण साव, रंजीत कुमार बाला, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, कृष्णा पाल समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस मौके पर उत्पल पैड़ा, अपूर्व सुंदर दास , मिहिर दलाई,मंजुला पलाई, मामनी दास, प्रीतिका महापात्र, डोली मुर्मू, निर्मल जेना, जग्गनाथ दास, शांति गिरि, कमलेश साव, प्रीतम मुर्मू, पिकलु घोष, हरप्रसाद राउत, प्रवोत साहु, अभिजीत पांडा, भवरंजन महतो, दीपू साव, नारायण मार्डी, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




