चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव ढेंगाम में बुधवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने ग्रामीणों के बीच विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया. अभियान के दौरान ग्रामीणों को जादूटोना एवं डायन प्रथा जैसी अंधविश्वास आधारित कुरीतियों से दूर रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया. साथ ही नशापान के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा की रोकथाम और पीड़ितों को उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया. अनजान लिंक पर क्लिक ना करने, ओटीपी,पिन पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई. साथ ही जोहार चैट बोट नं 94711 67577 के संबंध में जानकारी दी गई.







