जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त होने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई. यूनियन कार्यालय में श्री सैनी को शॉल, पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए एच सैनी के कुशल व्यक्तित्व को सराहा तथा एक सैनी को एक सफल लीडर बताया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का असली नेता वही होता है जो सबको साथ लेकर चले. यह गुण सैनी पाजी में है. (नीचे भी पढे)

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत के बाद सैनी पा जी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहे ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं. यूनियन हमेशा सैनी पाजी के साथ खड़ा रहेगा. यूनियन कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. कंपनी परिसर में भी विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित की गई. इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य मौजूद थे. सबों ने श्री सैनी को शुभकामनाएं दी. यहां डिवीजन के कर्मचारियों ने श्री सैनी को उपहार भेंट किया. अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर श्री सैनी का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया




