जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 29 वां रक्तदान महोत्सव एंव सम्मान समारोह का आयोजन जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हॉल में किया गया. शिविर में 84 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. साथ ही सम्मान समारोह में गोविन्दपुर के वैसे हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम ऊंचा किया. इसमें वरिष्ठ साहित्यकार मनोकामना सिंह अजय, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े फैन राजेश श्रीवास्तव, शतकवीर रक्तदाता प्रवीण कुमार, अभिवंचित लोगों के लिए समर्पित समाजिक कार्यकर्ता अरूण सरकार, महिला उत्थान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित शारदा देवी को प्रशस्ति-पत्र, उपहार एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में परिषद के रमण झा, देवशरण सिंह, अरविंद साहु, नरेश गौरा, संदीप झा, कृष्णा सिंह, जितेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय, अविनाश सिंह विशाल तिवारी, जयप्रकाश चौबे, राजकुमार साह, राजकुमार झा, तरूण श्रीवास्तव, रौशन सिंह बिट्टू, संदीप प्रसाद प्रमुख थे. (नीचे भी पढ़े)
रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजदूर नेता एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संस्थापक कमल किशोर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कांग्रेस पुर्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खान, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद परितोष सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता साह, कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह, ज्योति मिश्रा, राजकिशोर यादव, जम्मी भास्कर, शशि सिन्हा, डॉ बीरेंद्र उपाध्याय, नकुल तिवारी, पंचायत समिति के सदस्य अंजय सिंह भोला, ललन साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, पवन सिंह, हरेन्द्र मिश्रा, कामेश्वर पाण्डेय, धीरज सिंह, रमेश अग्निहोत्री, अधिवक्ता रोहित कुमार, डॉ अजय चौबे, प्रताप यादव, लालबहादुर सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, धर्म देव उपाध्याय, श्रुतिधर तिवारी, सुशील अग्रवाल, संजय वर्मा, सत्यदेव साह, जितेन्द्र मौआर, प्रशांत सिंह, चंदन पाण्डेय, अशीष ठाकुर, सीवी राजु, रोहन झा एवं बीवीडीए तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक शामिल हुए.






