जमशेदपुर : युवाओं में बढ़ती तेज एवं असुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए इया फाउंडेश़ जमशेदपुर द्वारा बुधवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस, क्यू रोड में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं शहरवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें कुल 270 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू चौधरी), डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे एवं उपाध्यक्ष राजीव चौधरी उपस्थित रहे. इनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अन्य पदाधिकारी, सब-कमेटी मेंबर्स एवं विभागीय कमेटी मेंबर्स ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस अवसर पर टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, राष्ट्रीय इंटक के प्रदेश सचिव राकेश्वर पांडेय, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उप जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश भी दिया गया. रक्तदाताओं की सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए प्रत्येक रक्तदाता को सेफ्टी हेलमेट प्रदान किया गया. इस पहल के माध्यम से इया फाउंडेशन ने युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया कि रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर भी जीवन की रक्षा की जा सकती है. इया फाउंडेशन के निदेशक दीपक मिश्रा ने कहा कि आज 270 यूनिट रक्त संग्रह होना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है. यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, अतिथियों, चिकित्सा टीम और इया फाउंडेशन की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. रक्तदान के साथ हमने सड़क सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया है, ताकि युवा स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों के जीवन की भी रक्षा करें. उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, चिकित्सा टीम तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इया फाउंडेशन आगे भी रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में इया फाउंडेशन के सदस्यों राहुल सिंह, अनुराग सिंह, अमित पांडे, अमन, मनमोहन, आकाश, जीतू, सुमित, उदित, अप्रोज, अनुराग तिवारी, सोनू पुष्टि, सतीश, अभिषेक झा, मोंटी महतो, आदित्य एवं भारती का विशेष योगदान रहा। संस्था ने सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.




