जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का प्रतिनिधि मंडल ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विगत दिनों मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक के उपरांत प्राप्त दुर्गा पूजा समितियो के समस्याओं को लेकर जानकारी दी. अपर आयुक्त के समक्ष केंद्रीय समिति ने प्रस्ताव रखा की निगम द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिससे समिति अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके. इन लोगों ने मांग रखी कि पूजा की तैयारी को लेकर एक टीम का गठन भी किया जाए, जो पूजा समितियो को मदद करेगी. कुछ प्रमुख समस्याएं रखी गयी. मानगो गांधी मैदान में पूजा स्थल की साफ सफाई एवं वाहनों को खाली करने का आग्रह किया गया. (नीचे भी पढ़े)
देशबंधु दुर्गा पूजा समिति के स्थल पर खुले स्लैब को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ढकवाने का कार्य जल्दी संपन्न करने की मांग की गयी. पिलर नंबर 11 के सामने रखे गए मैटेरियल को पूजा स्थल से अविलंब खाली कराने की मांग की गयी. अपर आयुक्त से केंद्रीय समिति को आश्वासन प्राप्त हुआ कि 3 अक्टूबर से सारे जगह पर कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महासचिव आशुतोष सिंह, जोनल पदाधिकारी राजेश सिंह, अर्जुन शर्मा, राजीव सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.







