जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा अपने कर्मचारी अरविंद कुमार के सेवानिवृत होने पर एक सम्मान सभा का आयोजन यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया. इसमें सर्वप्रथम यूनियन के चंदा सेक्शन से सेवानिवृत कर्मचारी अरविंद कुमार को यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे एवं यूनियन के कर्मचारियों ने एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया एवम सम्मान स्वरूप एक गिफ्ट कूपन भी भेंट की. टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ एमएस सिंह ने की. (नीचे भी पढ़े)

इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह थे. सर्वप्रथम अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने यूनियन से सेवानिवृत कर्मचारी अरविंद कुमार को अपना सहकर्मी कहकर संबोधित किया इसके उपरांत उनसे उनका कुशलछेम जाना एवं सेवानिवृत होने पर भी यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. तत्पश्चात डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने भी अरविंद कुमार को नई पारी के लिए शुभकामना दी. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने की. इस सभा में इन सभी के अलावा यूनियन के कर्मचारी विनोद कुमार, मोहम्मद सुल्तान आलम, संजय सिंह, रोहित कुमार सिंह, अन्नु कुमारी, वीरेंद्र महतो, मंगल सोलंकी, प्रवीण बांसियार,पीके होता आदि उपस्थित थे.







