जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण की भावना से प्रेरित होकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित कोस्मो स्कूल में बच्चों के बीच फ्रूटी एवं चॉकलेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखकर मन आनंदित हो उठा. बच्चों के प्रति प्रेम, सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही इस अभियान का उद्देश्य है. (नीचे भी पढ़ें)
‘सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार — यही है हमारा प्रयास.’ इस नेक कार्य में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, मोहित झा, नेहा मुखी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.







