जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 370 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इससे पूर्व यूसिल के खान प्रबंधक एमके सिंह, उप खान प्रबंधक एसके सिंह, माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नामता , सुरेश मुर्मू, राजेश मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है. कई लोगों रक्त की कमी से मृत्यु हो जाती है.(नीचे भी पढ़े)
जिसे बचाने व रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए बीते चार सालों से समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नमाता, सुरेश मुर्मू,चंद्राई टुडू, दिलीप मुर्मू, राजेश मुर्मू, दिनेश टुडू, कविता मुर्मू, अल्पना मुर्मू, सोनिया बास्के, दिलीप मुर्मू, प्रकाश केशव, सलखू मुर्मु,चिन्मया दास,लखन सरदार,डोंगल दिग्गी, कारू माझी, लखनिद्र मुर्मू, मानसिंह किस्कू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.





