रांची : झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक 7 अक्तूबर को होने जा रही है. मंत्री सुदिव्य सोनू की मौत और फिर मंत्री दीपिका सिंह की बेटी की मौत के बाद यह बैठक बुलायी गयी है. इसमें कई मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
दोपहर 3 बजे से यह मीटिंग होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, बुधवार 07 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मंत्री सुदिव्य सोनू के स्थान पर मंत्री की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी.




