• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sarvoday samity : टेल्क में सर्वोदय समिति ने सर्वधर्म संभाव की बहायी धारा, दी गयी बापू को श्रद्धांजलि

Jamshedpur sarvoday samity : टेल्क में सर्वोदय समिति ने सर्वधर्म संभाव की बहायी धारा, दी गयी बापू को श्रद्धांजलि
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के सामाजिक संस्था सर्वोदय समिति के तत्वाधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब के सभागार में “एक शाम गांधी के नाम”कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक जीवराज सिंह संधू, मुख्य वक्ता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स नगर प्रशासन के हेड रजत कुमार सिंह सम्मानित अतिथि, सम्मानित अतिथि टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, अतिथि वक्ता महेंद्र मिश्रा थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने की एवं संचालन सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जीवराज सिंह संधू ने कहा कि महात्मा गांधी अमर हैं और उनके विचार हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. महात्मा गांधी जीवन पर्यंत दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते थे और पराई स्त्री को अपनी माता के समान समझते थे. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना और उनके अधिकार को दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता थी. मुख्य वक्ता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शांति सद्भावना प्यार और भाईचारा ही महात्मा गांधी का संदेश है और उसे अपने जीवन में लागू करना ही महात्मा गांधी के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी. टाटा मोटर्स के नगर प्रशासक रजत कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों से सभी लोग भली भांति परिचित हैं आज जरूरत है उनके सिद्धांतों को अपनी कार्यशैली में लागू करना. (नीचे भी पढ़ें)

समाजसेवी महेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज जब पूरा विश्व महात्मा गांधी को नमन कर रहा है और उनके विचारों को आत्मसात कर रहा है. वही यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम अपने ही देश में गांधी जी को भूलते जा रहे हैं. यह बहुत ही चिंता का विषय है कि महात्मा गांधी के देश में आज सावरकर और गोडसे को महिमा मंडित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. यह बड़ा ही हास्यास्पद है कि कुछ लोगों द्वारा संप्रति में महात्मा गांधी को छोटा और सावरकर एवं गोडसे को बड़ा बताने का अनैतिक प्रयास किया जा रहा है. हमारा दुर्भाग्य है कि हम महात्मा गांधी को भूलते जा रहे हैं. अपने अध्यक्षीय भाषण में सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार कल भी प्रासंगिक थे आज भी प्रासंगिक है और रहती दुनिया तक प्रासंगिक रहेंगे. उन्होंने हमेशा सर्व धर्म समभाव एवं सर्वधर्म समन्वय पर काम किया है. उन्हीं के मेहनत का नतीजा है कि देश से छुआछूत और उच्च नीच की भावना समाप्त हुई. सत्य एवं अहिंसा तथा अहिंसा परमो धर्म: पर वे जीवन पर्यंत काम करते रहे. रियाजुद्दीन खान ने अपने संदेश में आज कहा कि शक्ति थोड़ी लाजिम है पर पत्थर होना ठीक नहीं. हिंदू मुस्लिम ठीक है साहब पर कट्टर होना ठीक नहीं. सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने संचालन के क्रम में कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन महात्मा गांधी के विचारों पर अटल है यही कारण है की कंपनी का मालिक और मजदूर सबको टाटा मोटर्स परिवार कहकर संबोधित किया जाता है और एक परिवार माना जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

ग्राम विकास एवं सामुदायिक सेवाएं जैसे विभाग की स्थापना करके टाटा कंपनी सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले गरीब कमजोर आदिवासियों की सेवा में कार्यरत है. यही गांधीवाद है. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं नंदलाल सिंह ने भी शुभकामना व्यक्ति की. धन्यवाद ज्ञापन सर्वोदय समिति के आमिर सोहेल ने किया. इस अवसर पर मजदूर आंदोलन एवं सहकारिता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अरविंद विद्रोही को सम्मानित किया गया. टाटा मोटर्स की टीम “पारस”” को बोकारो में आयोजित 34 चैप्टर 2026 के गुणवत्ता कॉन्सेप्ट पर हुई प्रतियोगिता में विजई होने के उपलक्ष में पारस टीम के सदस्य ए सेलवराज, कुमार गौरव जसपाल सिंह, आर एच मोहंती, नदीम अख्तर अंसारी, जितेंद्र वर्मा को सर्वोदय समिति की तरफ से कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वोदय समिति के संयोजक प्रभु नाथ सिंह, उदय कुमार सिंह, अमरनाथ चौबे, रईस रिजवी छब्बन, सर्वोदय समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह, उमाशंकर शुक्ल, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आरआर दुबे, यूनियन के कमेटी मेंबर संतथे जायसवाल, टाटा मोटर्स के सहायक महाप्रबंधक कुमार गौरव, सेलवाराज, सर्वोदय समिति के प्रहलाद सिंह, अजीत सिंह, ब्रिज किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur school : कदमा केपीएस में लेट्स मेक अ डिफरेंस पर युवाओं को लेकर हुई गंभीर चर्चा, कई मुद्दों पर हुई बातें
खबर

Jamshedpur school : कदमा केपीएस में लेट्स मेक अ डिफरेंस पर युवाओं को लेकर हुई गंभीर चर्चा, कई मुद्दों पर हुई बातें

October 1, 2026
Jamshedpur tsdpl : डुमरिया के सोनुदुरू में टीएसडीपीएल ने लगाया मेडिकल कैंप, 242 लोगों ने करायी जांच
खबर

Jamshedpur tsdpl : डुमरिया के सोनुदुरू में टीएसडीपीएल ने लगाया मेडिकल कैंप, 242 लोगों ने करायी जांच

October 1, 2026
Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 अक्तूबर को, कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला
खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 अक्तूबर को, कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

October 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

jamshedpur red cross society-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न, तीन स्थानों पर 865 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 14 दिनों में 2170 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News