धनबाद: धनबाद के वासेपुर में 2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर एके-47 से हमला हुआ था. इस मामले में अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला सुनाया.यह घटना 29 जनवरी 2004 की है. हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई. फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति शाहिद के पैर में गोली लगी. (नीचे भी पढ़े)
दोषियों को हत्या, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी जमावड़ा, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में सजा मिली. आर्म्स एक्ट में सात साल और हत्या के प्रयास में दस साल की सजा सुनाई. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को तीनों को दोषी ठहराया था. 3 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई हुई और उन्हें उम्रकैद की सजा मिली. वकील शाहबाज सलाम ने फैसले की जानकारी दी.




