चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगिपाड़ा स्थित मां रंकिणी मंदिर में आज से तीन दिवसीय पूजा शुरू हुई. स्थानीय खुराना परिवार द्वारा मां रंकिणी की पूजा करायी गयी.पुजारी प्रसन्न पति ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. पूजा करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़े)
रविवार को भी मां रंकिणी की पूजा होगी और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी. सोमवार को पूजा के पश्चात पूजा कमेटी द्वारा भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा. पूजा की सफल संचालन में कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. वहीं शनिवार को पूजा के पश्चात खुराना परिवार द्वारा लोगों के बीच खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरण किया गया.




