जमशेदपुर : जमशेदपुर ब्लड सेंटर के कर्मचारियों को इस साल 18 फीसदी बोनस मिलेगा. शनिवार को बोनस समझौता पर मैनेजमेंट और यूनियन की ओर से समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर और हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के बीच हुए समझौता के तहत कर्मचारियों को एकाउंट में पैसे का भुगतान किया जायेगा. समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 1 लाख 15 हजार 722 रुपये और न्यूनतम 80 हजार 603 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से चेयरपर्सन डॉ विनिता सिंह, डिप्टी चेयरमैन डॉ शरद कुमार, मानद सचिव मुकेश जाटिया, मानद सचिव रवींद्र दुग्गल, एचआर रिप्रेंजेंटेटिव कपिल पांडेय, यूनियन की ओर से अध्यक्ष बीके डिंडा, सचिव सुदीप दत्ता, उमाशंकर प्रसाद समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किये.




