जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चौक से डिमना जाने के दौरान पिंकी होटल के सामने रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में 50 वर्षीय नीरज कुमार, जो बालीगुमा वास्तु विहार के रहने वाले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण जख्मी हो गए एवं उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, नीरज अपनी आई-स्मार्ट बाइक से डिमना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उलीडीह ओपी अंतर्गत पिंकी होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पीसीआर टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद उनकी जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की गई और पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिवार अस्पताल पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ और नीरज किस वाहन की चपेट में आए. इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रात के समय शहर की सड़कों पर बढ़ते सड़क हादसों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर कब रोक लगेगी?




