जमशेदपुर : टाटा स्टील की सिक्योरिटी, फायर और ब्रांड प्रोटेक्शन टीम की ओर से बिष्टुपुर स्थित एसएस गुजराती मिडिल स्कूल में सामाजिक सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व टाटा स्टील के चीफ सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त) ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस के तहत टीम के सदस्यों ने स्कूली बच्चों के साथ पेंटिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया. साथ ही विद्यार्थियों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया. टीम के सदस्यों ने बच्चों को पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। इस दौरान बच्चों के साथ संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.




