चांडिल : चांडिल के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आइटीआइ में रविवार को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों और विचारों को याद किया गया. इस अवसर पर डॉ पांडे ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन देशसेवा, त्याग, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज में व्याप्त अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित किया. उनकी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि युवाओं को जयप्रकाश नारायण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए. देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली, देवाशीष मंडल, शशि प्रकाश महतो, निकिता गोराई, लक्ष्मी महतो एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे.





