जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की जुगसलाई शाखा की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गौशाला प्रांगण में भव्य गौ आरती का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान के पूजन से हुआ, जिसे शाखा कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पिकू) ने सपत्नीक संपन्न किया. इसके पश्चात जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने अग्रसेन ध्वजारोहण किया. तत्पश्चात गौशाला प्रांगण में बनारस की तर्ज पर भव्य गौ आरती हुई, जिसमें उपस्थित समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल ने की, जबकि मंच का संचालन शाखा महासचिव हेमंत गुप्ता ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर दिलीप गोयल, दीनदयाल कांवटिया, मानव केडिया, मुरलीधर केडिया, बालमुकुंद गोयल, अनिल रिंगसिया अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, प्रतीक अग्रवाल, ऋषि जालान, दिलीप कांवटिया, संजय शर्मा, केशव गोयल, अशोक गोयल, आकाश मित्तल, आयुष अग्रवाल, सुनील रिंगसिया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सरायवाला, आनंद चौधरी, अमर शर्मा, विजय शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, गौ सेवा और सामाजिक एकता के संदेश को सुदृढ़ किया. कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ.





