चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के पिताजुड़ी गांव में मंगलवार को भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की रणनीति बनाई गई. जनता की समस्याओं को लेकर प्रखंड और अंचल अधिकारी से मिलने की योजना बनाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. ज़रूरी कार्यों के लिए लोगों को प्रखंड कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं. राज्य में नौकरियां बिकने के आरोप लग रहे हैं. जेपीएससी, जेएस्एससी और सीजीएल परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के कारण युवाओं का राज्य की परीक्षा व्यवस्था पर से विश्वास ख़त्म हो चुका है. नियुक्ति घोटाले ने युवाओं को कुंठित किया है. राज्य में रोज़गार के अवसर नहीं होने के कारण रोज़गार के लिए युवा दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. राज्य में विकास ठप्प है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद करने का आह्वान किया. बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने भी संबोधित किया. मौके पर सनत गिरि, ओमप्रकाश गोस्वामी, अनूप घोष, मोहन गोप, अरुण गिरि, गंगाराम हांसदा, देवनारायण हांसदा, पंकज गिरि, कृष्णा सोरेन, भवानी महतो, रामनाथ महतो, आदित्य दास, गौरीशंकर पॉल, मोतीलाल गोप, नगेन नायक, नरेन नायक, मंगल महाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थे.





