जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 का भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए तैयार है. इस समिति द्वारा किए जाने वाले पूजा की खासियत होती है कि हरेक वर्ष समसामयिक थीम बेस्ड पंडाल का निर्माण करवाया जाता है. जो बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जाता है. इस वर्ष पंडाल निर्माण की थीम आध्यात्मिक, दार्शनिक और पर्यावरण के दृष्टिकोण से गहरा संदेश देते हुए बनवाया गया है. भगवान शिव, मां दुर्गा, पहाड़ और गुफा के दृश्य को देखने से पुरुष और प्रकृति का संतुलन, कठिन परिस्थितियों में आंतरिक शक्ति की खोज, पर्यावरण और अध्यात्म का जुड़ाव के साथ साथ ध्यान और एकाग्रता का जीवंत संदेश नजर आएगा. (नीचे भी पढ़ें)
यह पंडाल आधुनिक समाज को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है. डॉ कविता परमार ने बताया कि यह पंडाल केवल एक कलाकृति नहीं बल्कि ” प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध” का एक भव्य जीवंत संदेश है. प्रेस वार्ता में लाइसेंसी राजेश सिंह, अध्यक्ष रोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह, संयोजक अशोक दुबे, राजू सिंह, अंसुल कुमार महासचिव प्रतिमा मुंडा उपस्थित थें.





