
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस निर्माण से कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ेगी और व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और परिसर को सुरक्षित बनाना जरूरी है. चहारदीवारी का निर्माण होने से कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, बीडीओ कंचन मुखर्जी, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेब्रम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसके अलावा ताराकांत सिजुई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता अरुनन्दम डे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे. जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.





