• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

India gdp growth : आइएमएफ ने भारत का जीडीपी गणना का तरीका बताया बिल्‍कुल सही, कहा – गणना बेहतर सांख्यिकीय प्रथाओं व आइएमएफ के सुझावों के अनुरूप

India gdp growth : आइएमएफ ने भारत का जीडीपी गणना का तरीका बताया बिल्‍कुल सही, कहा – गणना बेहतर सांख्यिकीय प्रथाओं व आइएमएफ के सुझावों के अनुरूप
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्‍ली : अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ ) ने जीडीपी कैल्कुलेशन के भारत के बदले तरीके का स्वागत किया है. आइएमएफ का कहना है कि यह तरीका बेहतर सांख्यिकीय प्रथाओं और ग्‍लोबल संस्था की ओर से दी गई सलाह की तर्ज पर है. आइएमएफ के एशिया प्रशांत विभाग के डायरेक्‍टर कृष्णा श्रीनिवासन ने इस बदलाव को स्वागत योग्य कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह नया तरीका आइएमएफ के सांख्यिकी विभाग के सुझावों के अनुरूप है. श्रीनिवासन ने गुरुवार को कहा, ‘तरीके में किए गए ये बदलाव पूरी तरह से हमारी सलाह के अनुरूप हैं. इसमें हमारे सांख्यिकी विभाग की ओर से दी गई सलाह भी शामिल है.’ (नीचे भी पढ़ें)

श्रीनिवासन ने यह भी बताया कि भारत ने जीडीपी कैल्कुलेशन प्रोसेस में किए गए बदलावों को साफ करते हुए एक नोट जारी किया है. उन्होंने माना कि सांख्यिकीय तरीकों में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है, लेकिन, साथ ही उन्होंने जीडीपी आंकड़ों को मजबूत करने के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआइ) के किए गए कामों की तारीफ की. तरीके के बारे में बात करते हुए डायरेक्‍टर ने कहा, ‘जीडीपी आंकड़ों के मामले में उन्होंने जो किया है वह अच्छी प्रथाओं के अनुरूप है. मैं कहूंगा कि सुधार की हमेशा गुंजाइश होती है, लेकिन हमें जीडीपी आंकड़ों को बेहतर बनाने के लिए एमओएसपीआइ के अच्छे काम को जरूर मानना ​​चाहिए.’  (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि यह प्रतिक्रिया तब आई है जब आइएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को जुलाई में बताए गए 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है. अपनी प्रमुख रिपोर्ट ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ में आइएमएफ ने इस बढ़ोतरी का कारण उम्मीद से बेहतर आर्थिक रफ्तार, मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र में जोरदार गतिविधियों को बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन अर्थव्यवस्थाओं के विकास अनुमानों में बढ़ोतरी की गई है, उनमें भारत सबसे आगे है. यह देश की निरंतर आर्थिक रफ्तार और मजबूत विकास क्षमता को दिखाता है. इसे अनुकूल जनसांख्यिकीय स्थिति, बढ़ते घरेलू बाजार और लगातार हो रहे संरचनात्मक सुधारों का समर्थन हासिल है. (नीचे भी पढ़ें)

यह संशोधित अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की हालिया मौद्रिक नीति बैठक के बाद आया है. बैठक में आरबीआइ ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया था. आइएमएफ ने 2027-28 के लिए भी भारत की विकास दर के अनुमान को 0.3 फीसदी बढ़ाकर 7% कर दिया है. इसका कारण देश के आर्थिक विस्तार की निरंतरता को बताया गया है. श्रीनिवासन ने ऊर्जा संकट के बाद भारत की विनिमय दर पर पड़े दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने मजबूत आर्थिक आधार के दम पर इस व्यवधान का सामना किया. बहुत अच्छे से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विनिमय दर में होने वाले बदलाव कई बाहरी कारकों से प्रभावित होते हैं, न कि ये सीधे तौर पर घरेलू आर्थिक प्रदर्शन को दिखाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि विनिमय दर वैश्विक ब्याज दरों, निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता और तेल की कीमतों पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि करेंसी पर दबाव का मतलब यह नहीं है कि आर्थिक विकास से कोई वास्तविक संबंध टूट गया है. बता दें कि विगत माह, जब सरकार ने जून तिमाही के लिए 7.8 फीसदी की विकास दर (जो उम्मीद से कहीं अधिक थी) की रिपोर्ट दी तो भारत की जीडीपी गणना के तरीके पर सवाल उठाए गए थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshhedpur rural turamdih puja pandal inauguration : तुरामडीह यूसिल प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, महाप्रबंधक आर के मिश्रा ने फीता काट कर उद्घाटन किया, भक्तों के लिए खुले पंडाल के पट
खबर

October 16, 2026
Jamshedpur social sparks initiative : सोशल स्पार्क्स ने दुर्गापूजा से पहले अभियान चलाकर की नदी घाट की सफाई, सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया सफाई अभियान
खबर

Jamshedpur social sparks initiative : सोशल स्पार्क्स ने दुर्गापूजा से पहले अभियान चलाकर की नदी घाट की सफाई, सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया सफाई अभियान

October 16, 2026
Jamshedpur SIR action of dc : जमशेदपुर में डीसी ने इलेक्ट्रोल लीटरेसी क्लब के लोगों के साथ की बैठक, इआरओ, एइआरओ से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक की लगी क्लास
खबर

Jamshedpur SIR action of dc : जमशेदपुर में डीसी ने इलेक्ट्रोल लीटरेसी क्लब के लोगों के साथ की बैठक, इआरओ, एइआरओ से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक की लगी क्लास

October 16, 2026
Next Post
Jharkhand chutni mahato honoured by central minister : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, अंधविश्वास से जनता को बचाने के लिए तैयार हुई संयुक्त मुहिम

Jamshedpur police action – सीतारामडेरा बस स्टैंड से हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद

Jamshedpur police action - सीतारामडेरा बस स्टैंड से हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद

Jamshedpur dbms college of education durgotsav : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शारदीय नवरात्रि की धूम, छात्रों की ‘कात्यायिनी’ नाटिका ने सबका मन मोहा

Jamshedpur dbms college of education durgotsav : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शारदीय नवरात्रि की धूम, छात्रों की ‘कात्यायिनी’ नाटिका ने सबका मन मोहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand ex cm arjun munda : प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News