जमशेदपुर : बर्मामाइंस निवासी पार्थ लोहार ने पड़ोस के रहने वाले युग मुखी के द्वारा विगत 12 अक्टूबर को चापड़ से हमला कर जख्मी कर दिये जाने के आरोप में बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना में सौंपी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

उसने बताया है कि 12 अक्टूबर को हुआ हंसी मजाक उनके बीच दुश्मनी का कारण बन गया. दुश्मनी इस हद तक बढ़ी की अभियुक्त ने उसको चापड़ से से हमला कर जख्मी कर दिया. उसने बताया है कि वह बर्मामाइंस स्थित अपने घर के सामने बैठा हुआ था. इसी बीच युग मुखी अपने साथियों के साथ आया और साथ बैठ गया. कुछ देर बाद हंसी मजाक के बीच बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण अपने एक साथी से चापड़ मंगवा कर उसकी कमर पर हमला कर जख्मी कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पार्थ मुखी के अनुसार अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. आसपास के लोगों से उन्हें खबर मिल रही है कि सभी आरोपी फिर आपराधिक हमला करने वाले हैं. इसके मद्देनजर उसने एक पत्र लिख कर इस वाद में त्वरित कार्रवाई करने की गुहार लागई है.





