• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 8, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खेल

West singhbum school : सांस्कृतिक मंचों पर डीएवी चाईबासा का परचम, प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित

November 3, 2026
in खेल
0
West singhbum school : सांस्कृतिक मंचों पर डीएवी चाईबासा का परचम, प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित ‘झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 – सुर और ताल संग्राम’ में विद्यार्थियों ने जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोलो सॉन्ग (जूनियर फोक) में आर्या स्मृति (7-बी) ने तृतीय, सोलो सॉन्ग (सीनियर क्लासिकल) में आयुषी दास (11वीं-विज्ञान) ने प्रथम तथा सिद्धि माथुर (9-डी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सोलो डांस (जूनियर) में अद्विता आराधना (कक्षा 6) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में श्रेयोशी गोस्वामी (11वीं-विज्ञान) प्रथम एवं संगीत विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं. प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या स्मृति, आयुषी दास, अद्विता आराधना एवं श्रेयोशी गोस्वामी ने जिला टॉपर के रूप में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया. रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले में आर्या स्मृति ने फोक सॉन्ग श्रेणी में टॉप टेन में स्थान बनाया तथा श्रेयोशी गोस्वामी ने सीनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया. वहीं आयुषी दास एवं अद्विता आराधना ने भी उत्कृष्ट सहभागिता निभाई. इसके अतिरिक्त, सुरो भारती संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऑल इंडिया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में आयुषी दास ने क्लासिकल वोकल एवं मॉडर्न सॉन्ग, दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. (नीचे भी पढ़ें)

डीएवी बिष्टुपुर द्वारा आयोजित ‘उन्मयम 2026’ में भी विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं. इंडियन फ्यूजन ग्रुप डांस में सरोज डोंगो, मनाली कुजूर, अनुपमा मुंडूइया, अनुष्का मुंडूइया, अभिलाषा पिंगुआ, वैशाली पिंगुआ, मनप्रीत पाटपिंगुआ, अंजलि गुप्ता, आहेली चक्रवर्ती एवं दीपिका गोप की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कोडिंग इवेंट में आयुष्मान झा एवं हर्ष चौरसिया प्रथम रहे, जबकि रैम्प वॉक में मिशीका गागराई, प्रतिभा लागुरी, गिर्तिका सामंता, ऋचा लमय, गुरिया रानी, सरस्वती अल्दा, नेस्कन हेम्ब्रम, कृष्णा बारी एवं सृष्टि बिरुआ की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया. डीएवी स्पोर्ट्स-2025 की नेशनल लेवल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल के 7 विद्यार्थियों—ऋषिका शर्मा, समृद्धि प्रिया, सौम्या प्रभा सोय, पेरिस मुर्मू (शतरंज), अमृता हाइबुरु (ताइक्वांडो), अनुष्का कुमारी पात्रा और आर्यन राज यादव (कराटे)—को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लिए डीएवी सीएमसी की ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इन शानदार उपलब्धियों के उपलक्ष्य में विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित मंच प्रदान करना भी है. उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य में भी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्य ने संगीत शिक्षक ओमीर चंद्र दास, शिक्षिका सीमा चौधरी, खेल शिक्षक जयप्रकाश, प्रदीप बिरुवा समेत अन्य शिक्षकों को भी इसका श्रेय दिया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural PBPL mixed gender U-16 cricket match: पीबीपीएल मिक्स जेंडर यू-16 क्रिकेट 2026 का खिताब जयपाल सिंह मुंडा एकादश के नाम, फाइनल मुकाबले में कैप्टेन सलिमा टेटे एकादश को 9 विकेट से हराया
खबर

Jamshedpur rural PBPL mixed gender U-16 cricket match: पीबीपीएल मिक्स जेंडर यू-16 क्रिकेट 2026 का खिताब जयपाल सिंह मुंडा एकादश के नाम, फाइनल मुकाबले में कैप्टेन सलिमा टेटे एकादश को 9 विकेट से हराया

November 7, 2026
Jamshedpur epfo football : जमशेदपुर में ईपीएफओ ईस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज, पहले मुकाबले में ओडिशा ने बिहार को दी मात
खबर

Jamshedpur epfo football : जमशेदपुर में ईपीएफओ ईस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज, पहले मुकाबले में ओडिशा ने बिहार को दी मात

November 2, 2026
Jamshedpur chess competition : जमशेदपुर में जेसीए झारखंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 1 नवंबर को, 230 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
खबर

Jamshedpur chess competition : जमशेदपुर में जेसीए झारखंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 1 नवंबर को, 230 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

October 30, 2026
Next Post
west singhbhum protest-नोवामुंडी, गुवा, मनोहरपुर और झींकपानी को नगर पंचायत बनाने का विरोध, मानकी मुंडा संघ ने दिया धरना

west singhbhum protest-नोवामुंडी, गुवा, मनोहरपुर और झींकपानी को नगर पंचायत बनाने का विरोध, मानकी मुंडा संघ ने दिया धरना

Jamshedpur rural blood donation camp : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural blood donation camp : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रहित

jugsalai nagar parishad meeting-दीपावली और छठ पूजा को लेकर जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश,कार्यपालक पदाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

मेष राशिआज आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आज आपके जीवनसाथी का...

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने...

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी स्थित यंग बॉयज क्लब 22 फीट काली पूजा समिति की ओर से 5वें वर्षगांठ...

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. बागबेड़ा निवासी शिव...

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह...

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुमला की आदिवासी युवती निशा...

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नव युवक चेतना मंच द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजा पंडाल का...

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित भोलानाथ-मधुसूदन पथ में श्री श्री सार्वजनिक काली...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News