रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय सिंह सोय की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके जनसेवा, संघर्ष और समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया.मौके पर उनकी सुपुत्री एवं प्रदेश प्रतिनिधि सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुप्रिया सोय ने कहा कि स्वर्गीय विजय सिंह सोय हमेशा गरीबों और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे. उन्होंने अपने निस्वार्थ सेवा भाव से भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की. इसी कारण धोखे से उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि भले ही उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचारों की हत्या कभी नहीं हो सकती. उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और वंचितों की ताकत बनने का कार्य वह निरंतर करती रहेंगी.इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विजय सिंह सोय के आदर्शों पर चलने तथा उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस मौके पर अनुप्रिया सोय, प्रियंका सोय, कुंती सोय, माला सोय, अंबु राय चौधरी, राजू कायम, सनी रॉबर्ट एंथनी, अमित मुखी, तोहिद आलम, सुभाष, कार्लटन दादा, कविता मुखी, विजय समद, मूंगा लाल सरदार, जुनैद, पप्पू भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.












