बिहार: भोजपुरी सिनेमा जगत में एक नई फिल्म ‘इंजीनियर पहुना’ को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. बिहार के औरंगाबाद जिले में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में फिल्म की शूटिंग धूमधाम से की जा रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म में जमशेदपुर की अभिनेत्री पूजा सिंह भी मुख्य कलाकारों में नजर आएंगी. फिल्म में भोजपुरी के चर्चित कलाकार संजय पांडेय, मंटू सिंह, चांदनी सिंह, सौरभ सम्राट, कमलेश गौतम रवि, रीतिका सिंह, पूजा सिंह, वर्षा और गया राज अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म में कमलेश गौतम रवि प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे, जिसको लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है. फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुबे ने बताया कि इसकी कहानी ग्रामीण परिवेश और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है. फिल्म का कथानक मनोरंजन के साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

निर्माता गया राज और विकास सुमन ने कहा कि ‘इंजीनियर पहुना’ भोजपुरी दर्शकों के सामने एक नई और मनोरंजक कहानी पेश करेगी. फिल्म के सह-निर्देशक आलोक सिंह, अमर और राहुल हैं. वहीं कार्यकारी टीम में जुबैर शाह और प्रदीप सिंह शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल सुचारू रूप से जारी है. निर्माण टीम के अनुसार जल्द ही फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया जाएगा.












