• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel business school challenge : टाटा स्टील ने अपने प्रमुख वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज, स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की

नवम्बर 26, 2026
in कारपोरेट व यूनियन, खबर, खेल, जमशेदपुर न्यूज़, पश्चिम बंगाल न्यूज़
0
Tata steel business school challenge : टाटा स्टील ने अपने प्रमुख वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज, स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोलकाता में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अपने प्रमुख वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज, स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की. ‘शेपिंग टुमॉरो’  थीम पर आधारित इस संस्करण में अब तक की सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई, जिसमें 12,700 से अधिक पंजीकरण हुए. यह प्रतियोगिता छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर काम करने और टाटा स्टील के नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है. 13वें सीजन में तीन रणनीतिक विषयों शेपिंग टुमॉरोज ग्रोथ (मार्केटिंग एवं सेल्स), शेपिंग टुमॉरोज वैल्यू चेन (सप्लाई चेन एवं प्रोक्योरमेंट) और शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स (ह्यूमन रिसोर्सेस ) पर प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता के तहत कुल 18 बिजनेस केस स्टडी प्रस्तुत किए गए, जिनमें टाटा स्टील नेदरलैंड्स और टाटा स्टील यूके की चुनौतियां भी शामिल थीं. इससे प्रतिभागियों को विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य को समझने का अवसर मिला. इस संस्करण में एमबीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष, दोनों के छात्रों ने भाग लिया. शेपिंग टुमॉरोज ग्रोथ श्रेणी में डीएमएस, आईआईटी दिल्ली की टीम ‘सेपियंस’ विजेता रही. आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘माइंड्स ऑफ स्टील’ ने दूसरा और एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम ‘टीम इन द नॉर्थ’ ने तीसरा स्थान हासिल किया. शेपिंग टुमॉरोज वैल्यू चेन श्रेणी में एसजेएमएसएम, आईआईटी बॉम्बे की टीम ‘द इनफैलिबल्स’ विजेता रही. आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘ए स्क्वायर’ दूसरे और एक्सआईएम भुवनेश्वर की टीम ‘फेरो-सियस’ तीसरे स्थान पर रही. शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स श्रेणी में एमडीआई गुरुग्राम की टीम ‘फ्यूचरिस्ट्स’ विजेता रही. (नीचे भी पढ़ें)

इसी संस्थान की टीम ‘टीम अनटैंगल’ ने दूसरा और आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘वी शैल पर्सिवियर’ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एवं बिजनेस एक्सीलेंस के वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता ने कहा कि स्टील उद्योग का भविष्य केवल बोर्ड रूम में बैठकर तय नहीं होगा. इसे ऐसे लोग आकार देंगे, जो किसी समस्या को व्यवसाय, ग्राहक, आपूर्तिकर्ता या कर्मचारी के नजरिए से समझने की क्षमता रखते हैं. इस संस्करण में हमें ठीक यही देखने को मिला. 13 साल पहले शुरू हुई स्टील-ए-थॉन हमारे लिए प्रतिभाओं की तलाश के साथ-साथ सीखने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है. मैं उन सभी छात्रों और टीमों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने टाटा स्टील द्वारा तैयार किए गए केस स्टडी में दी गई व्यावसायिक चुनौती को अपनी चुनौती समझकर स्वीकार किया. मुझे उम्मीद है कि इनमें से कई प्रतिभाएं भविष्य को आकार देने में हमारे साथ योगदान देंगी. इस वर्ष की प्रतियोगिता में कई नए पहलुओं को शामिल किया गया। तकनीक आधारित टीम प्रतियोगिता बिजनेस कैपेबिलिटी राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों की व्यावसायिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया गया. दो सदस्यों वाली टीम का नया प्रारूप लागू किया गया, जिससे आपसी सहयोग को बढ़ावा मिला. वहीं, नए एग्जीक्यूटिव केस प्रेजेंटेशन एवं स्ट्रैटेजी शोकेस राउंड ने प्रतिभागियों को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपने समाधान विकसित करने और प्रस्तुत करने का अवसर दिया. चरणबद्ध और सुव्यवस्थित मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से शुरुआत में शामिल 12,700 से अधिक छात्रों में से 125 टीमें प्री-फिनाले तक पहुंचीं और अंततः तीनों श्रेणियों में 19 टीमें राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चुनी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रत्येक फाइनलिस्ट टीम को टाटा स्टील की केस डेवलपमेंट टीम से एक समर्पित मेंटर भी नियुक्त किया गया, जिसने ग्रैंड फिनाले से पहले उनके समाधानों को और बेहतर बनाने में मार्गदर्शन दिया. ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट टीमों ने टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों की जूरी के समक्ष अपने समाधान प्रस्तुत किए. जूरी में टाटा स्टील के वीपी ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एवं बिजनेस एक्सीलेंस पीयूष गुप्ता, वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम, वीपी सप्लाइ चेन प्रभात कुमार और चीफ एचआर रॉ मैटेरियल एंड इनेबलिंग फंक्शंस राजेश चिंतक शामिल थे. 13वें सीजन में पुरस्कार श्रेणियों का भी विस्तार किया गया. पहले से मौजूद विजेता और उपविजेता श्रेणियों के साथ तीनों श्रेणियों में तीसरे स्थान (सेकंड रनर-अप) की एक नई श्रेणी शुरू की गई. निर्धारित पात्रता मानदंडों के अधीन, संबंधित स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के लिए नकद पुरस्कार के साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू (पीपीआई) के अवसर भी निर्धारित किए गए. इस संस्करण में कैंपस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स की भी शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से व्यक्तिगत टीमों की उपलब्धियों के साथ-साथ संस्थानों के योगदान को भी सम्मानित किया गया. सर्वाधिक भागीदारी के लिए एक्सआईएम भुवनेश्वर को कैंपस कैटालिस्ट अवॉर्ड, प्रतियोगिता में कई स्थानों पर पुरस्कार जीतने के लिए एमडीआई गुरुग्राम को टैलेंट पावरहाउस अवॉर्ड और प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए आईआईएम कोझिकोड को समिट ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया. प्रतियोगिता के अलावा, इस संस्करण के माध्यम से मेंटरशिप, बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद और टाटा स्टील में संभावित करियर अवसरों के जरिए उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत किया गया. इन नई पहलों के साथ, स्टील-ए-थॉन का 13वां सीजन एक पारंपरिक केस-आधारित प्रतियोगिता से आगे बढ़कर भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार प्रबंधन प्रतिभाओं की पहचान करने, उनकी क्षमताओं का आकलन करने और उन्हें जोड़ने का एक व्यापक मंच बनकर उभरा. साथ ही, इसमें भाग लेने वाले शिक्षण संस्थानों के योगदान को भी मान्यता दी गई.

संबंधित खबरें

  • Xavier public school : संविधान दिवस पर गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ली शपथ, शिक्षकों ने संविधान के महत्व को बताया26 नवम्बर 2026
  • Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाईं में मना संविधान दिवस, बच्चों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली26 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर25 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: छात्रजमशेदपुर समाचारटाटा स्टीलपश्चिम बंगाल समाचारस्कूल
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand congress : संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने निकाला राजधानी में पैदल मार्च, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखायी ताकत
कोल्हान न्यूज़

Jharkhand congress : संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने निकाला राजधानी में पैदल मार्च, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखायी ताकत

नवम्बर 26, 2026
cait demand : चीनी स्टील आयात में बेतहाशा वृद्धि भारतीय इस्पात उद्योग के लिए गंभीर चिंता का विषय, कैट ने केंद्र सरकार से मांग की हस्तक्षेप की मांग
खबर

cait demand : चीनी स्टील आयात में बेतहाशा वृद्धि भारतीय इस्पात उद्योग के लिए गंभीर चिंता का विषय, कैट ने केंद्र सरकार से मांग की हस्तक्षेप की मांग

नवम्बर 26, 2026
jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

नवम्बर 26, 2026

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार और पुराना बाजार मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण...

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ने अपना 77वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. वर्ष 1950 में राष्ट्र को समर्पित यह...

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर: सिखों के प्रथम गुरु, धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर...

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में...

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के खिलाफ आयकर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी...

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित बाबू टोला में 24 वर्षीय युवती की मौत से...

IRCTC scams-आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद को हाई कोर्ट से झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार

IRCTC scams-आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद को हाई कोर्ट से झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

नयी दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दी है. तीनों...

Jamshedpur bjp : बिरसानगर में बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा में उबाल, डीवीसी कार्यालय का घेराव 28 नवंबर को

Jamshedpur bjp : बिरसानगर में बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा में उबाल, डीवीसी कार्यालय का घेराव 28 नवंबर को

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर की विभिन्न बस्तियों में जगह-जगह लटकते बिजली के तार, जर्जर तारों की मरम्मत में लापरवाही,...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News