Jamshedpur : ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन (एआईएसडब्ल्यूए) की जिला शाखा ओर से 20 अक्टूबर को ट्रांसलेशन (अनुवाद) कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह जानकारी एसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ मुर्मू ने पत्र के माध्यम से दी है. पत्र में उन्होंने बताया है कि कार्यशाला में संथाली में ऑफिशियल शब्दों को लेकर चर्चा की जायेगी. कार्यशाला का आयोजन करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में सुबह 9.30 बजे से किया जायेगा. इसमें समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है.



