
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा गांव के नायक टोला टोला में माल मल्ल क्षत्रिय उन्नयन समिति का महासम्मेलन महेंद्र नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से सुसैन नायक को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में समाज के विकास और उत्थान पर बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेद्र नायक ने कहा कि माल समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए समिति ने कई बार आंदोलन किया। सांसद और विधायक के साथ दिल्ली जाकर मंत्री को ज्ञापन सौंप कर माल समाज को एससी सूची में शामिल करने की मांग की गयी। परंतु अब तक किसी भी सरकार ने उनकी मांगों पर अबतक अमल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाज ने अपने हक और अधिकार पाने के लिए अंत में न्यायालय की शरण में जाकर याचिका दायर की है। सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



