
Ghatshila : घाटशिला अनुमंडल के सभी थाना में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला रणबीर सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार के साथ घाटशिला थाना, मऊभंडार व गालूडी थाना प्रभारी, सभी पदाधिकारी और जवान उपस्थित हुए और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रांगण परेड का आयोजन किया गया. परेड में स्मॉल एक्शन टीम घाटशिला भी शामिल हुई. यहां उन सभी शहीद जवानों को पदाधिकारियों ने याद किया, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान देश सेवा में प्राणों की आहुति दी है. विगत कुछ दिनों पूर्व सरायकेला, रांची के दशम फॉल अन्य तमाम घटनाएं जिनमें हमारे पदाधिकारी और जवान जो शहीद हुए हैं उन सब को याद किया गया. इस उपलक्ष्य में शहीद सम्मान परेड का आयोजन अनुमंडल स्तर पर किया गया. साथ ही साथ सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना स्तर पर शहीद सम्मान परेड का आयोजन किया. मौके पर एसडीपीओ रणवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ की एक टुकड़ी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग के पास पेट्रोलिंग में निकली थी जिस पर चीनी सेना ने हमला किया था जिसमें हमारे 10 जवान शहीद हुए थे उसी घटना के बाद जवानों को सम्मान स्वरूप उनकी याद में 21 अक्टूबर को शहीद संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का निर्णय 1961 में महान निरीक्षकों के एक सम्मेलन में लिया गया, जिसमें पूरे देश की पुलिस फोर्स 21 अक्टूबर को संस्मरण दिवस परेड का आयोजन करती है मनाती है. सीआरपीएफ के शहीद हुए 10 जवानों में नौ जवान रांची के थे उस समय रांची बिहार का हिस्सा हुआ करता था.



