
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में नपं के जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत क्षेत्र के 17 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर सीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद देवानंद सिंह, मलय रूहीदास समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हो रही वर्षा से ठंड बढ़ गई है और गरीब वृद्ध-वृद्धा ठंड से ठिठुर रहे हैं. नगर पंचायत द्वारा 17 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके.



