
जमशेदपुर : पुराना केबुल टाउन स्थित बजरंग नगर के करीब छह मकानों को जमींदोज कर दिया गया. टाटा स्टील की जमीन पर करीब 25 से 30 साल से रह रहे लोगों को यहां से हटाया गया. ये लोग अवैध तरीके से मकान बनाकर वहां रह रहे थे. बताया जाता है कि जमशेदपुर अक्षेस, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से लेकर टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची और उस एरिया में पहले से अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटने को कहा. इसके बाद सारे अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन विरोध के बावजूद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था.



