
Jamshedpur : करनडीह स्थित जयपाल मैदान में आदिवासी यूथ क्लब की ओर से दिशुम सोहराय का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मिस्टर एंड मिस आदिवासी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें आसपास के लोग अपने-अपने बैल को लेकर पहुंचे और परंपरागत तरीके से बैलों का खेल दिखाकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया. वहीं रंगारंग मिस्टर एंड मिस आदिवासी प्रतियोगिता बड़ी ही रोमांचक रही. इसमें तनु हंसदा को मिस एवं शेरू मुर्मू को मिस्टर आदिवासी का खिताब प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया. इस अवसर पर दिशुम सोहराय के आयोजक ईश्वर सोरेन, बिरसा मुर्मू, बहादुर हांसदा, सुबोध माडे, सलखान मुर्मू, सोनाराम सारण, धनीराम टुडू, सोनाराम हरदा, रामचरण टुडू, लखन मुर्मू, मंगल पांड्या, समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



