
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के हॉट स्ट्रीप मिल विभाग के कमेटी मेंबर अभिनंदन सिंह को यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला का अध्यक्ष बनाया गया है. बोकारो स्थित यूथ इंटक के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र अभिनंदन सिंह को सौंपा. अभिनंदन सिंह टाटा वर्कर्स यूनियन के एक तेज तर्रार कमेटी मेंबर के रूप में जाने जाते हैं और महामंत्री सतीश सिंह के काफी करीबी बताए जाते हैं. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री नितेश राज, कमेटी मेंबर पुष्कर, पूर्व कमेटी मेंबर संतोष पांडे समेत काफी संख्या में यूथ इंटक के कार्यकर्ता उपस्थित थे.











