
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित आईएसडब्ल्यूपीएल के कर्मचारियों ने आगामी यूनियन चुनाव के पहले ही यूनियन के महामंत्री पर कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष से लिखित शिकायत की है. कर्मचारियों ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि 31 मार्च को यूनियन का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. कुछ महीनों में यूनियन का चुनाव होना है. चुनाव से पहले यूनियन के महामंत्री कर्मचारियों को डरा-धमका कर अपने पक्ष में करने का काम कर रहे हैं. कर्मचारियों ने बताया है कि महामंत्री बोल रहे हैं कि अभी उनकी सरकार है, किसी को भी ट्रांसफर कर सकते हैं. इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है. उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्यवाई की मांग की है. इस दौरान आशीष अधीकारी, विमल कुमार, विश्वजीत तिवारी, अरुण दास, मनमीत सिंह, राम सिंह, श्याम थापा के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.















