
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया. टाटा स्टील की ओर से बनाये गये क्लब हाऊस का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन करती है. बढ़ते कोरोना को देखते हुए क्लब हाऊस के सारे ऑथोरिटी को यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक सारे क्लब हाऊस की बुकिंग नहीं करने को कहा गया है. जो क्लब हाऊस पहले से बुक है,ह उसको रद्द करने को कहा गया है. अगर जरूरी ही हो जाये कि आयोजन करना जरूरी है तो ऐसे लोगों को कहा गया है कि वे लोग जमशेदपुर के डीसी ऑफिस से इससे संबंधित दस्तावेज लेकर आये और वहां की मंजूरी मिलने के बाद ही क्लब हाऊस में किसी तरह के आयोजन की इजाजत दी जायेगी नहीं तो आयोजन को रद्द करने को कहा गया है. आयोजन को लेकर की गयी सारी बुकिंग को रद्द करने पर पूरा पैसा वापस करने को भी कहा गया है.




