
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अहम कदम उठाये है. इसके तहत कंपनी ने तत्काल प्रभाव से कुछ ठोस कदम उठाये है. कंपनी की वीपी एचआरएम अतरई सरकार के आदेश पर यह नये नियम लगाये गये है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके. इसके तहत नये क्वार्टर के अलॉटमेंट को रोक दिया गया है. वैसे लोगों को भी रोक दिया गया है, जिनके पास एक क्वार्टर पहले से है और उनको नया क्वार्टर मिल चुका है, उनको भी नये क्वार्टर में जाने पर रोक लगा दी गयी है. क्वार्टर के रिपेयरिंग काम को भी रोक दिया गया है. तत्काल प्रभाव से सारे कामों को बंद करा दिया गया है. वैसे काम, जो एलॉट हो चुके है, लेकिन शुरू नहीं हुए है, उसको देखते हुए उन सारे कार्यों को रोक दिया गया है. पेंटिंग, वाशिंग समेत तमाम क्वार्टर के सौंदर्यीकरण के सारे कार्यों को भी रोक दिया गया है. किसी के थोड़े समय के लिए क्वार्टर का एलॉटमेंट की प्रक्रिया को जारी ररखी गयी है. कंपनी में नये ज्वाइन करने वाले और वैसे कर्मचारी, जिसके पास क्वार्टर नहीं है और रहने को घर नहीं है, मेडिकल की परेशानियां है तो उनको क्वार्टर दिया जायेगा. चिकित्सकों के सलाह के आधार पर होने वाले बदलावों को क्वार्टर में कराने की इजाजत होगी. यह काम भी तब होगी जब यह सुनिश्चित हो जायेगा कि कोई भी कोरोना के मरीज वहां नही है. जिन क्वार्टरों को तोड़ा जा रहा है और बदले में क्वार्टर दिया जा रहा है तो वे लोग यह क्वार्टर का बदलाव कर सकते है.



