
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजायोत्सव को शौर्य दिवस के रूप मे मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री समरेश सिह ने कहा की अमर बलिदानी, स्वतन्त्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह भारत के प्रथम विद्रोह सन 1857 के महानायक थे, जिन्होंने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए, पर अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके. आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री समरेश सिह, महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर, उपाध्यक्ष संतोष सिह, पवन सिह, साकेत भारद्वाज, सुभाष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





