जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित 16 नंबर रोड पर मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने सीमा कुमारी नामक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार होने का प्रयास किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी विक्रम हो को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.







