जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में क्षत्रिय सामुदायिक भवन कदमा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री सह रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि (पश्चिम विधानसभा) चितरंजन वर्मा, जिला संयोजक अंजन सरकार, प्रदेश आईटी एवं ईटी सेल कोल्हान प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष रामेश बसके सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे.कार्यक्रम का संचालन अरविंद महतो ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में महिला नेत्री रेणु झा, किरण सिंह, संगीता लोधी, पापिया पाल एवं कदमा मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया.






