
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 के क्वार्टर नम्बर 185/ 2/ 1 निवासी रामशंकर राय के घर की छत पर एक कबूतर मारा हुआ पाया गया. जिससे श्री राय थोड़ी देर के लिए भयभीत हो गए. पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. वैसे पशुपालन विभाग के एक चिकित्सक ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया. बर्ड फ्लू की संभावना से उन्होंने इंकार किया. उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर निगम या जिला पशुपालन अधिकारी ही तय करेंगे. उन्होंने बताया कि चूंकि बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों की झुंड में मौत होती है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं. उधर रामशंकर राय ने मृत कबूतर को घर के पिछवाड़े में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. गौरतलब है कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर में कौवों की मौत हो रही है. जिसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मृत कौओं के सैम्पल को जांच के लिए रांची भेजा गया है.




