सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर भाजपा की ओर से रविवार को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने आम कार्यकर्ताओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया उसके बाद ऑर्केस्ट्रा का लुफ्त उठाया. ऑर्केस्ट्रा में पूर्व मुख्यमंत्री के खास सिपहसालार और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया प्रभारी चंचल गोस्वामी ने हिंदी- भोजपुरी के बाद होली के गीतों से ऐसा समा बांधा कि भाजपाइयों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी घंटों मंत्रमुग्ध रहे. दिनभर खाने- पीने और मौज मस्ती का दौर चलता रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इधर मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सवाल पर कहा हमारी प्राथमिकता सरकार के बजट पर रहेगी उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी. वहीं और कहा तीन-तीन महीने बाद महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है अभी हम इस पर नजर रख रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जरूरत पड़ने पर सरकार को घेरा जाएगा. वहीं बुजुर्गों का पेंशन रुका हुआ है इस पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधा और कहा महिलाओं की तरह बुजुर्गों को भी पेंशन की राशि ढाई हजार रुपए प्रतिमा कर देनी चाहिए. पूर्ण बहुमत की सरकार है उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. वहीं नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के रूप में सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है इसलिए यहां कोई समस्या नहीं है. समय आने दीजिए नेता प्रतिपक्ष कौन होगा यह भी पता चल जाएगा. कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता एक मंच पर नजर आए और अपनी एकजुटता का परिचय दिया.



