जमशेदपुर : धरा, धारा ,धोरा (धीवर) समाज उत्थान सग्राम समिति झारखण्ड प्रदेश वार्षिक वनभोज सह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. इस दौरान समाज के लोगों ने विधायक को सम्मानित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि समाज को शिक्षा, एकता और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है. साथ ही समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सभी से आगे बढ़कर आने का आग्रह किया. समारोह में बच्चों ने भी खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर रूस धीबर, कार्तिक धीबर, रतन महतो, दीपक धीबर, सूरज धीबर, मनोज धीबर, विशाल धीबर, ज्योत्स्ना धीबर, काबूल धीबर, रामनी धीबर, दिनेश धीबर नकुल धीबर आदि समाज के अन्य लोग उपस्थित थे. .



