आदित्यपुर : ब्राउन शुगर के लिए कुख्यात हो चुके आदित्यपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आये ब्राउन शुगर तस्करों के नाम इमदाद खान उर्फ बाबू और उसकी बहन आसमा परवीन हैं, जबकि इस गिरोह के सरगना, मोगला की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है. मोगला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. सरायकेला खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते हैं कि गिरफ्तार तस्कर इमदाद खान हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो साबिर हत्याकांड में फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि वह पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में छिपकर रह रहा था. साबिर हत्याकांड में सद्दाम के जेल जाने के बाद उसकी बहन आसमा परवीन, जो जमशेदपुर के धतकीडीह में रहकर मुर्शिदाबाद के रहने वाले मोगला के साथ ब्राउन शुगर की तस्करी करती थी. इमदाद खान गिरफ्तारी के डर से गोलमुरी में किराये के मकान में रहने लगा और बहन आसमा परवीन के साथ मिलकर मोगला के साथ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने लगा.(नीचे भी पढ़ें)
एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि 1 मई की रात 8 बजे गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे इमदाद खान उर्फ बाबू को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. थाना लाकर पूछताछ किये जाने पर बताया कि वह सद्दाम खान के साथ मिलकर आदित्यपुर में ब्राउन शुगर बेचता था. साबिर हत्याकांड में सद्दाम के जेल जाने के बाद वह अपनी बहन के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी करने लगा. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित मकान में ब्राउन शुगर एवं ब्राउन शुगर बेच कर रखे गए पैसे भी बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि करीब चार लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. उन्होंने न केवल जिला पुलिस बल्कि झारखंड पुलिस के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि छापामार दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पारितोषिक भी दिया जाएगा.



