
जमशेदपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉस कंपनी के कर्मचारियों ने बोनस की राशि को लेकर हंगामा किया. इन लोगों ने कंपनी के भीतर काला बिल्ला लगाकर काम किया. कर्मचारियों की ओर से यह मांग की जा रही है कि उनको 19 फीसदी बोनस दिया जाये जबकि मैनेजमेंट इसको लेकर तैयार नहीं है. कंपनी में वर्तमान में 350 स्थायी कर्मचारियों और लगभग अस्थायी मजदूर है, जो इस आंदोलन में शामिल है. इन लोगों द्वारा कई बार मैनेजमेंट के पास ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अब तक किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है. इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया है.



