
बहरागोड़ा : प्रखंड के सांड्रा पंचायत भवन में मंगलवार को जेएसएलपीएस की और से मां तारिणी महिला समूह व महिला विकास स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया गणेश मुंडा ने फीता काट कर किया। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि केंद्र खुलने से महिलाओं को इसका लाभ निश्चित रूप से होगा। स्वरोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। महिला संगठन की सचिव मौमिता माइती ने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक विकास के द्वार खुलेंगे। मौके पर पद्मावती कालिंदी,लतारानी भुई समेत अनेक महिलायें उपस्थित थीं।



