सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गये. गोताखोरों के सहयोग से एक के शव को बरामद कर लिया गया है. वहीं दूसरे की तलाश जारी है. बच्चों की पहचान आदित्यपुर एस टाइप निवासी लव कुमार और कल्पनापुरी निवासी उत्सव कुमार (15) के रूप में हुई है. दोनों किशोर आदित्यपुर के ही रहने वाले थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहीं गोताखोरों ने तलाश शुरू की. इस दौरान लव कुमार को डैम से बाहर निकाला गया. वहीं दूसरे की तलाश जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

नहाने के दौरान हादसा
दोनों बच्चे आसंगी चेक डैम नहाने गये थे. इसी दौरान अचानक दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे. तब तक बच्चें डूब चुके थे. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के सहयोग से एक किशोर को बाहर निकाला. बच्चों की खबर मिलते ही दोनों परिजन आसंगी चेक डैम पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना स्थल का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.







